बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीपैड पर घुसा बैल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के अंतिम दिन बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था में चूक का मामला सामने आया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने से ठीक पहले हेलीपैड परिसर में एक बैल घुस आया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बियाडा (BIADA) कैंपस में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था और वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान अचानक एक बेकाबू बैल परिसर में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बैल ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों की ओर दौड़ लगा दी, जिससे पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के कारण कुछ समय के लिए हेलीपैड क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय समय के अनुसार जारी रहा। समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले में करीब 274 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों का भी अवलोकन किया और एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य में चल रही विकास योजनाओं और औद्योगिक गतिविधियों पर भी चर्चा की।

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन बेगूसराय में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री का दोपहर करीब तीन बजे पटना लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article