दानापुर दियारा के लोगों को बड़ी राहत: परसों से गंगा में शुरू होगी स्टीमर सेवा, रामकृपाल यादव ने किया निरीक्षण

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दानापुर: वर्षों से गंगा पार करने के लिए छोटी नावों पर निर्भर दानापुर दियारा के हजारों लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की मजबूरी जल्द ही बीते दिनों की बात बन जाएगी। भारत सरकार और बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से दियारा क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित स्टीमर सेवा परसों से शुरू किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री एवं दानापुर के स्थानीय विधायक रामकृपाल यादव तथा दानापुर के एसडीएम अनिरुद्ध पांडे ने नासरीगंज फकड़ महतो घाट पहुंचकर स्टीमर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टीमर की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान रामकृपाल यादव ने बताया कि स्टीमर का एक महत्वपूर्ण तकनीकी पार्ट खराब हो गया था, जिसे जर्मनी से मंगाया गया। अब नया पार्ट सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है और स्टीमर पूरी तरह संचालन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि शनिवार को स्टीमर का ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर परसों से आम लोगों के लिए नियमित स्टीमर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
स्टीमर सेवा शुरू होने की खबर से दियारा क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उन्हें छोटी नावों के सहारे गंगा पार करनी पड़ती थी, जो बरसात और तेज धार के समय काफी जोखिम भरा होता था। स्टीमर सेवा शुरू होने से सफर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद हो जाएगा। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “दियारा में रहते-रहते नाव से सफर करना आदत बन गई थी। अब स्टीमर सेवा शुरू होना हमारे लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।”
स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टीमर सेवा शुरू होने से दियारा क्षेत्र के विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और दैनिक आवागमन आसान होगा तथा दियारा क्षेत्र का संपर्क मुख्य शहर से और अधिक मजबूत हो सकेगा। दानापुर से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article