AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नियमों के विरुद्ध नगर पंचायत के ऑफिस में कई कर्मियों की हुई है नियुक्ति, डीएम ने लिया संज्ञान कार्यपालक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कैमूर। जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा नगर पंचायत, मोहनिया के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि नगर पंचायत मोहनिया में अधिकांश कर्मियों की नियुक्ति नगर पंचायत के बोर्ड द्वारा बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन एवं रोस्टर प्रक्रिया के की गई है, जो कि सेवा नियमों के विरुद्ध है।

उक्त अनियमितताओं की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा वरीय कोषागार पदाधिकारी एवं स्थापना उप समाहर्ता, कैमूर की दो सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत में स्वच्छता कार्यों के लिए नियुक्त दो एजेंसियों को किए जा रहे भुगतान में भी प्रथम दृष्ट्या अनियमितता पाई गई। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मोहनिया से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल दंडाधिकारी को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहें, ताकि सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं नियमबद्धता सुनिश्चित की जा सके।

जिला पदाधिकारी ने नगर पंचायत के मुख्य पार्षद से भी मुलाकात कर नगर प्रशासन पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं नियमित निरीक्षण के माध्यम से सभी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने का अनुरोध किया।

यह निरीक्षण नगर प्रशासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सेवा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।