जगदीशपुर पहुंचे मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, आरजेडी पर बोला तीखा हमला

विकास बनाम जातीय राजनीति : जगदीशपुर से मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरा/जगदीशपुर : बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।


न्याय के साथ विकास
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में “न्याय के साथ विकास” की नीति पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार पारदर्शिता के साथ जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। बातचीत के दौरान मंत्री ने अपने मोबाइल फोन पर विकास कार्यों से जुड़े आंकड़े और दस्तावेज भी मीडिया को दिखाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए सरकार पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और अपराधियों पर कार्रवाई उनकी जाति नहीं, बल्कि उनके अपराध के आधार पर की जाती है। उन्होंने कहा, “क्या तेजस्वी यादव यह साबित करना चाहते हैं कि सिर्फ एक ही जाति के लोग अपराध में शामिल हैं? गुंडों, अपराधियों और अपहरणकर्ताओं की कोई जाति नहीं होती। जो भी कानून हाथ में लेगा, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।”।
“काम के नाम पर मांगते हैं वोट”
मंत्री ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जात-पात और नकारात्मक राजनीति को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास और काम के आधार पर जनता से समर्थन मांगती है। उन्होंने कहा, “आरजेडी सपने में भी सत्ता में वापसी की बात न सोचे। जनता विकास चाहती है और एनडीए सरकार उसी दिशा में लगातार काम कर रही है।”
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article