नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार नगर सेवा के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी डॉ. विमल कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद डिहरी-डालमियानगर की 1 अगस्त 2026 को हुई हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। डॉ. विमल कुमार एक समर्पित, साहसी एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने अपने दायित्वों का सदैव निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनका निधन केवल नगर विकास एवं आवास विभाग नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिवंगत डॉ. विमल कुमार की धर्मपत्नी से दूरभाष पर बात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में नगर विकास एवं आवास विभाग उनके परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग के साथ खड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि इस घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में नगर विकास एवं आवास विभाग शोक-संतप्त परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!