NEWS PR डेस्क :-पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बेतिया में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित आशा नगर में संत जेवियर स्कूल के समीप अचानक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग कुछ देर के लिए सहम गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग काफी तेज हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया !
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। ट्रांसफार्मर को कितना नुकसान हुआ और बिजली आपूर्ति कितनी प्रभावित हुई, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और घटना के कारणों का पता लगाने की मांग की है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट: –