विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के सामने एसडीआरएफ और एनसीसी 9 बटालियन के द्वारा चलाया गया मॉक ड्रिल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर के समाहरणालय परिसर मे विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के सामने एसडीआरएफ और एनसीसी 9 बटालियन के द्वारा आपदा से निपटने और बचाव कार्य कि जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन एडीएम मनोज कुमार, सिविल सर्जन, उपाधीक्षक सदर अस्पताल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मामले मे जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि भूकंप आने और आग लगने पर किस तरह से बचाव किया जाता है इसकी जानकारी शिलशिलेवार तरीके से एसडीआरएफ और एनसीसी 9 बटालियन के द्वारा बताई गई है। जिसका आयोजन अभी जिला मुख्यालय मे किया गया है पर इस तरह का कार्यक्रम जिला के सभी प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों मे कराया जाएगा जिससे लोगों को जानकारी मिल सके और उसका फायदा लोगों को मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article