पटना में ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव को दी बधाई

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण किया। उन्होंने पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोकार्पण के मौके पर शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन और प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक भी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘मोदी युग का भारत’ एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 25 वर्षों से जारी अनवरत सार्वजनिक सेवा और उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को एक जगह समाहित किया गया है। यह पुस्तक लोगों को देश के विकास की यात्रा को समझने में मदद करेगी और आगे की राह दिखाने का काम करेगी।
पुस्तक के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुस्तक राजनीतिक, सामाजिक विषयों में रुचि रखने वाले लोगों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। पुस्तक में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, उनकी सेवा यात्रा, देशहित में लिए गए निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है। इससे पूर्व उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जीवनी, ‘वीर कुंवर सिंह की प्रेमकथा’, ‘विकास पुरुष’ और ‘वंदेमातरम्’ जैसी चर्चित कृतियों के बाद मुरली मनोहर श्रीवास्तव की यह राष्ट्रीय विमर्श पर सबसे अहम कड़ी है। पैनग्राम पब्लिशर्स, दिल्ली की ओर से आई यह पुस्तक युवा पीढ़ी, नीति-निर्माताओं और शोधार्थियों के लिए समकालीन भारत को समझने हेतु एक संग्रहणीय संदर्भ ग्रंथ के रूप में उभरी है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, लेखक, शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article