खो खो वर्ल्ड कप में नवगछिया की मोनिका का रहा जलवा, पिता ने सब्जी बेचकर और रिक्शा चलाकर बढ़ाया आगे, एक कमरे के टूटे फूटे मिट्टी के कच्चे मकान में रहते हैं माता पिता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK Bhagalpur- खो-खो वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनीं भारतीय टीम, फाइनल में नेपाल को हराया, 78-40 के अंतर से पहली बार खो-खो में विश्व चैंपियन बना भारत, खास बात यह है कि भागलपुर के नवगछिया की मोनिका ने शानदार प्रदर्शन किया, मैच के शुरूआत से टीम को लीड दी नवगछिया के गोपालपुर (डिमहा) गाँव की रहने वाली है। मोनिका, सामान्य परिवार से आती हैं। पिता जहां दिल्ली में पहले रिक्शा चलाने का काम करते थे और बाद में फिर सब्जी बेचकर अपने तीन बेटे और दो बेटियों का भरण पोषण करते थे।

वही मोनिका शुरू से ही खो-खो खेलती थी और उसका सपना था कि वह आगे चलकर कुछ बड़ा करें और आज उसका सपना पूरा हो गया। भारत की जीत के साथ-साथ मोनिका के सपने भी पूरे हो गए मोनिका के गांव में मोनिका के जीत के बाद खुशी की लहर दौड़ रही है और लोग मोनिका के घर पहुंच कर मोनिका के माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पिता का कहना है कि कई बार बेटी को शादी के लिए कहा लेकिन वह बराबर कहती रहती थी कि अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी और कुछ कर लेगी तभी शादी करेगी। वहीं मां का भी कहना है कि उन लोगों के द्वारा की गई मेहनत सफल हुई वही आज भी मोनिका के घर में गैस तक नहीं है और चूल्हा पर ही खाना बनता है और न कोई सरकारी योजना ही मिली है घर के हालात भी ठीक नहीं हैं।

विनोद साह को तीन बेटी और दो बेटे हैं अब देखने वाली बात है कि देश का नाम रौशन करने वाली मोनिका को सरकार क्या मदद करती हैं जिससे उसके घर के हालात बेहतर हो पाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article