बिहार में मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड का एहसास — राज्य में सामान्य से 31% कम हुई बारिश

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में अब मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। पिछले कई दिनों से राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है — दिन में गर्मी का अहसास है, जबकि रात में गिरते तापमान से ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह और शाम के समय हल्की सिरहन और कहीं-कहीं हल्का कोहरा मौसम को सुहावना बना रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाए रहेंगे।इस वर्ष मानसून ने बिहार में 17 जून को दस्तक दी थी और 20 जून तक पूरे राज्य में फैल गया था। वापसी की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हुई और 13 अक्टूबर तक पूरी हो गई। हालांकि, इस बार भी मानसून ने बिहार को निराश किया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस साल जून से सितंबर के बीच राज्य में सिर्फ 686.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 992.2 मिमी है — यानी करीब 31% कम वर्षा।राज्य के 23 जिलों में सामान्य से बहुत कम बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं और खेतों में दरारें पड़ गई हैं। पिछले दो वर्षों में भी बिहार में वर्षा सामान्य से कम रही थी — 2024 में 20% और 2023 में 23% की कमी दर्ज की गई थी। 2022 में यह कमी 32% तक पहुंच गई थी। हालांकि, इस दौरान 29 जुलाई 2025 को पटना में रिकॉर्डतोड़ 175 मिमी बारिश दर्ज की गई — जो 28 साल में सबसे ज्यादा थी — लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश की स्थिति कमजोर बनी रही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article