सुपौल पहुंचे सांसद पप्पू यादव, रोशन कुमार पंडित हत्याकांड को बताया साजिश, SIT जांच की मांग

सुपौल के लक्ष्मीनिया वार्ड-12 में रोशन कुमार पंडित हत्याकांड पर सियासत तेज, सांसद पप्पू यादव ने SIT जांच और स्पीडी ट्रायल की मांग की।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: सुपौल ,थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड-12 में जमीन विवाद के चलते हुई रोशन कुमार पंडित की हत्या के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पूरे मामले की जानकारी ली।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला केवल जमीन विवाद का नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या प्रतीत होता है। उन्होंने दावा किया कि मृतक के परिजनों ने भी उन्हें इसी तरह की जानकारी दी है।


पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीआईजी से बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से महज 25 मीटर की दूरी पर एनडीए सांसद दिलेश्वर कामैत का आवास स्थित है, ऐसे में इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो आम लोगों की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने रोशन कुमार पंडित को कोसी क्षेत्र का उभरता हुआ सामाजिक चेहरा बताते हुए कहा कि समाज में उनकी अलग पहचान थी।
सांसद ने आरोप लगाया कि प्रजापति समाज को लेकर राजनीतिक स्थिति स्पष्ट होते हुए भी स्थानीय स्तर पर पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं की गई, जो गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विभिन्न समाजों के लोगों की हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जातीय तनाव का माहौल बनाया जा रहा है और कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराने और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है।सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article