गया गैंगवार: पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडेड पिस्टल के साथ धीरज उर्फ गब्बर गिरफ्तार

खरखुरा संगम चौक पर दो पक्षों के बीच फायरिंग के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया, दो अन्य की तलाश जारी है।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: : गया के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित खरखुरा संगम चौक पर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो गुटों के बीच एक-एक राउंड फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष में उत्तम कुमार और लक्की यादव, जबकि दूसरे पक्ष में बॉबी उर्फ बादशाह, धीरज उर्फ गब्बर और लड्डू उर्फ लक्की शामिल थे। रातभर चली कार्रवाई के दौरान डेल्हा थाना पुलिस ने धीरज उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गब्बर सात दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था
पूछताछ में धीरज उर्फ गब्बर ने पुलिस को बताया कि पहले दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की गई थी, जिसके जवाब में उनकी ओर से भी गोली चलाई गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी धीरज उर्फ गब्बर सात दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। वहीं, मामले के अन्य आरोपी बॉबी उर्फ बादशाह और उत्तम कुमार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article