Nalanda महिला की मौ/त से मचा बवाल, कारण कौन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- नालंदा में सोमवार को सन्दिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कखड़ा गांव का है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहें हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के संबंध मे मृतका के परिजन जितेंद्र कुमार ने बताया कि शादी के वक्त हैसियत के हिसाब से सारा सामान और दान दहेज दिया गया था। बावजूद शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले जूली को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद से ट्रैक्टर लेने के लिए पैसे की मांग करने लगा।

 

ससुराली परिवार के द्वारा फोन से जानकारी प्राप्त हुई की जूली देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई है। जो वे लोग जूली के ससुराल पहुंचे तो पाया की गला घोट उसकी हत्या कर दी गई है ।

 

एवं ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने का प्रयास में थे। हालांकि उन लोगों के आने की भनक पाकर पूरा परिवार घर छोड़ फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article