डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती पर राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :पटना में बिहार के महान सपूत और संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राधिका सिन्हा इंस्टीट्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह, विधायक श्याम रजक और पूर्व विधान पार्षद हरेंद्र प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
इस दौरान समारोह का माहौल देशभक्ति और सम्मान से सराबोर रहा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। देश के संवैधानिक और राजनीतिक इतिहास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी जयंती पर आयोजित इस राजकीय समारोह के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया गया।

Share This Article