नालंदा पुलिस ने दो देसी कट्टा एक कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार थाना पुलिस ने बैंगनाबाद मोहल्ला से दो बाइक सवार लोगों को 2 देसी कट्टा 1 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मीरदाद मोहल्ला निवासी राजकुमार प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार और नकटपुरा गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद का पुत्र शिव नारायण कुमार उर्फ दीपू कुमार है।

बिहार थाना में सर्किल इंस्पेक्टर योगेश चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की बिहार थानाध्यक्ष को रविवार की रात्रि 9 बजे सूचना मिला कि 7 से 8 लड़के खंडकपर स्थित विशाल मेगामार्ट के पास पिस्टल लेकर खड़े है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस के पहुचते सभी लड़के बाइक पर सवार होकर भागने लगा इस दौरान दो बाइक सवार को बैंगनाबाद से गिरफ्तार किया गया इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा एक कारतूस 2 मोबाइल फोन और दो बाइक को जब्त किया गया है। फरार हुए लोगो की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाई की जारही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article