NEWS PR डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने तथा भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के अटूट विश्वास, जनसमर्थन और लोकतांत्रिक आस्था का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को एक स्थिर, निर्णायक और दूरदर्शी सरकार मिली, जिसने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। अनुच्छेद-370 का उन्मूलन, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, जी-20 की सफल अध्यक्षता, डिजिटल इंडिया एवं UPI क्रांति, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, चंद्रयान-3 की सफलता तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक कदमों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाओं और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह सिद्ध किया है कि स्थिर सरकार, सशक्त नेतृत्व और निरंतर विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। यही कारण है कि आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है।ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
