नीट (यूजी) 2025 परीक्षा शांतिपूर्ण प्रारंभ, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही लागू

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के 14 परीक्षा केन्द्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2025 शांतिपूर्वक प्रारंभ हुई.परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया, इसके बाद परीक्षा केन्द्रों के द्वार बंद कर दिए गए। अभ्यर्थियों को 1:40 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी गई सभी केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक और पर्यवेक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके थे परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियो रिकॉर्डिंग और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी (फ्रिस्किंग) के बाद ही प्रवेश दिया गया जिला दंडाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत संवेदनशील है, क्योंकि इसके माध्यम से देश के भावी चिकित्सक चयनित होते हैं भारत सरकार की एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी गंभीरता से कार्य किया परीक्षा भवनों में घड़ी और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई थी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके साथ ही, यातायात की सुचारु व्यवस्था भी की गई ताकि कोई परीक्षार्थी जाम के कारण परीक्षा से वंचित न रह जाए प्रशासन द्वारा यह पहले ही बता दिया गया था कीभी बताया गया कि यदि किसी प्रकार का कदाचार सामने आता है तो उसकी जांच सीबीआई तथा सीआईडी के माध्यम से की जाएगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article