नई सरकार.. नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री

Samrat Choudhary Becomes the Chief Minister of Bihar

Amit Singh

बिहार की राजनीति में एक अहम बदलाव देखने को मिला है, जहां नई सरकार के गठन के साथ एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। उनके नेतृत्व में अब बिहार विकास, प्रशासनिक सुधार और नई नीतियों की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है।

‎जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की
‎बता दें कि उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह पटना के राजभवन में आयोजित हुआ, जहां कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस खास मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे।

‎ शपथ से पहले मंदिर में पूजा
‎मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले सम्राट चौधरी ने पटना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और सफल शासन के लिए आशीर्वाद लिया।

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
‎सीएम पद की शपथ से पहले ही सम्राट चौधरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि समारोह और नई सरकार की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपनी नई भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि16 नवंबर 1968 को खगड़िया जिले में जन्मे सम्राट चौधरी एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी राज्य के दिग्गज समाजवादी नेता रहे हैं, जो सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं तथा विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। उनकी मां पार्वती देवी भी तारापुर से दो बार विधायक रह चुकी हैं। सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम ममता कुमारी है और उनके एक बेटा व एक बेटी हैं।



Share This Article