बगहा में मुथूट फिनकॉर्प की नई शाखा शुरू, कम ब्याज पर मिलेगा आसान गोल्ड लोन; ग्राहकों को मिलेंगी कई वित्तीय सुविधाएं !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां बगहा में मुथूट फिनकॉर्प की नई शाखा का उद्घाटन, कम ब्याज पर मिलेगा गोल्ड लोन


बगहा। बगहा बाजार स्थित अवधेश बाबू कॉम्प्लेक्स में सोमवार को मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड की नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह और शाखा प्रबंधक सुबोध सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय व्यवसायी, गणमान्य लोग और कंपनी के कर्मी मौजूद रहे।
शाखा प्रबंधक सुबोध सिंह ने बताया कि बगहा में खुली यह शाखा बिहार में मुथूट फिनकॉर्प की 91वीं शाखा है। उन्होंने कहा कि अब बगहा के लोगों और व्यापारियों को कम समय में कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन सहित अन्य ऋण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्राहक अपने सोने के आभूषण गिरवी रखकर उनकी शुद्धता और वजन के आधार पर त्वरित ऋण प्राप्त कर सकेंगे। स्वीकृत ऋण राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।


मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि नई शाखा बगहा के लोगों के लिए ,

महत्वपूर्ण सौगात है। इससे किसानों, छोटे व्यापारियों, गृहिणियों और आकस्मिक आर्थिक जरूरत वाले लोगों को आसानी से वित्तीय सहायता मिल सकेगी।


विकास सिंह ने बताया कि आरबीआई-पंजीकृत एनबीएफसी मुथूट फिनकॉर्प की देशभर में 3,700 से अधिक शाखाएं हैं। ग्राहकों को सुरक्षित वॉल्ट में सोना रखने, न्यूनतम दस्तावेज, ऑनलाइन ब्याज भुगतान, नवीनीकरण और आसान पुनर्भुगतान जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;——





Share This Article