नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर भागी मायके, राजस्थान के युवक से की दूसरी शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में (नवविवाहता) एक बच्चे की मां पति को छोड़कर मायके भाग गई वहां पर नवविवाहिता ने अपने मां के मर्जी से राजस्थान के युवक से शादी कर लिया इसको लेकर पीड़ित पति कृष्ण कुमार की मां ने सबौर पुलिस से लिखित शिकायत किया है शिकायत में उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को पत्नी करीना देवी बच्चों को छोड़कर घर में रखे 25 हजार के नगद मंगलसूत्र सोने का बाली चांदी का पायल व अन्य कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को करीना देवी की मां सोनी देवी ससुराल पहुंची थी.

उसके बाद सोनी देवी अपनी पुत्री करीना को लेकर वापस स्थित घर चली गई जब घटना की जानकारी लड़का पक्षों को हुआ तो उन्होंने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग स्थित ससुराल पहुंचे जहां पर सासू सोनी देवी ने कहा कि हम अपनी बेटी करीना का शादी राजस्थान के लड़के से कर दिए हैं जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई इस दौरान पीड़ित कृष्ण कुमार ने ससुराल पक्ष पर जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है इधर, कृष्ण कुमार के मां गीता देवी ने सबौर पुलिस से लिखित शिकायत कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है मामले को लेकर करीना के पति कृष्ण कुमार ने कहा की पत्नी एक बच्चे को छोड़कर फरार हो गई डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी उसके बाद सास सोनी देवी अपनी बेटी करीना देवी अपने साथ मायके लेकर चली गई। हम चाहते हैं कि पत्नी मेरे साथ रहे इधर अब पत्नी की बरामदगी के लिए पीड़ित पुलिस से गुहार लगा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article