हीटवेव वार्ड पर ताला लटकने की खबर निराधार, स्वास्थ्य विभाग ने दी सफाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क पटना, 04 मई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में हीटवेव वार्ड पर ताला लटकने संबंधी खबर को जिला स्वास्थ्य समिति, मुंगेर ने पूरी तरह निराधार बताया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वार्ड पूरी तरह संचालित है और मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।

जिला स्वास्थ्य समिति के सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि हीटवेव वार्ड को केवल अस्थायी रूप से बंद किया गया था। यह कदम वार्ड में पोछा लगाने के बाद उसे सूखने देने और अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया था।

दरअसल, 25 अप्रैल 2026 को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में “अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, हीटवेव वार्ड पर लटका है ताला” शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच की गई और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के स्पष्टीकरण के आधार पर विभाग ने अपना पक्ष सार्वजनिक किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में हीटवेव से प्रभावित मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और वार्ड नियमित रूप से कार्यरत है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article