तीज के रंग में रंगीं NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव, पूजा-अर्चना कर पति से लिया आशीर्वाद ,

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क: पटना हरतालिका तीज के पावन अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ तीज व्रत एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की।


तीज के अवसर पर पूजा श्रीवास्तव का पारंपरिक और आकर्षक सोलह श्रृंगार में सजा हुआ रूप भी देखने को मिला। उन्होंने पूरे उत्साह और आस्था के साथ पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अपने पति का आशीर्वाद लिया और वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सुख-समृद्धि की कामना की।


हरतालिका तीज को लेकर पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों से महिलाओं के गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है।


उन्होंने तीज व्रत कर रहीं सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि हर महिला का वैवाहिक जीवन प्रेम और खुशियों से भरा रहे तथा परिवार में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।


पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बावजूद भारतीय महिलाएं अपनी परंपराओं और संस्कृति को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही हैं। तीज जैसे पर्व न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े हैं !

बल्कि परिवार और समाज को प्रेम, विश्वास और एकजुटता के सूत्र में बांधने का भी काम करते हैं।


तीज के इस पावन पर्व पर पूजा श्रीवास्तव ने सभी सुहागिन महिलाओं और व्रतधारियों के लिए सुखी एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।

डेस्क:- NEWS PR

Share This Article