बिहार में सरकारी अस्पतालों में शाम को भी खुलेगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 अप्रैल। बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में बढ़ती भीड़ और मरीजों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नया कदम उठाया है। राज्य में अब शाम को भी बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) चलाया जाएगा। इस योजना के तहत पहले चरण में राजधानी पटना समेत दस बड़े अस्पतालों में ईवनिंग ओपीडी की सुविधा शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार, इन ओपीडी में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज और दवा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल पर वार्षिक 29 करोड़ 16 लाख रुपये का व्यय होगा।

पहले चरण में डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ईवनिंग ओपीडी से मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने और अस्पतालों में बेहतर सेवा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें समय पर इलाज मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार ने यह भी योजना बनाई है कि द्वितीय चरण में पांच और अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। भविष्य में राज्य के सभी जिलों में शाम के समय ओपीडी चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस पहल से विशेष रूप से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को लाभ होगा। सरकारी अस्पतालों में यह कदम मरीजों के लिए राहत और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने वाला साबित होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article