निशांत कुमार का 45वां जन्मदिन आज, महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना से की दिन की शुरुआत

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का सोमवार यानी आज 45वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।

महावीर मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम ..
बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पिता-पुत्र ने मंदिर में पारंपरिक तरीके से पूजा की। पूजा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे समय मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सुबह से ही महावीर मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पूजा के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूजा संपन्न होने के बाद दोनों मंदिर से रवाना हो गए।
वहीं मंदिर परिसर में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि वह भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा, “भगवान की कृपा हम पर, पिताजी पर, पूरे बिहार और देशवासियों पर बनी रहे।”
जन्मदिन के साथ राजनीतिक रूप से भी अहम दिन
निशांत कुमार के लिए इस बार का जन्मदिन केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोमवार से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र होगा, जहां स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उन्हें विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सदन में उनके प्रदर्शन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की नजरें टिकी रहेंगी।
नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
45वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने निशांत कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
जन्मतिथि को लेकर पहले था भ्रम
बता दें कि निशांत कुमार की जन्मतिथि को लेकर पहले अलग-अलग जानकारियां सामने आती रही थीं। कई स्थानों पर उनकी जन्मतिथि 20 जुलाई 1975 दर्ज होने के कारण उनकी उम्र 51 वर्ष बताई जा रही थी। हालांकि, 14 मार्च को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया था कि निशांत कुमार की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है। इसी आधार पर 20 जुलाई 2026 को उन्होंने अपना 45वां जन्मदिन मनाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article