मुंगेर गंगा नदी पर बने श्रीकृष्ण सेतु पर 4 और 7 जून को नहीं चलेगा कोई वाहन, रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर एनएचएआई की ओर से श्रीकृष्ण सेतु पर 4 एवं 7 जून को ट्रैफिक ब्लॉक लेकर स्पैन लोड टेस्ट कराया जाएगा। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम श्रीकृष्ण सेतु पर स्पैन लोड टेस्टिंग करेगी। इसके लिए एनएचएआई ने जिलाधिकारी मुंगेर को पत्र भेज कर उक्त अवधि में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।एनएचएआई द्वारा श्रीकृष्ण सेतु की क्षमता का लोड टेस्टिंग समय-समय पर कराया जाता है। इस बार स्पैन लोड टेस्टिंग के लिए एनएचएआई ने 4 जून एवं 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। सदर एसडीओ कुमार अभिषेक ने बताया कि दोनों दिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंंद रहेगा।

इस दौरान यात्रा करने वाले अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें । 4 एवं 7 जून को टीम श्रीकृष्ण सेतु के पाया सहित अन्य संरचना के भार क्षमता का परीक्षण करेगी। एनएचएआई के अनुसार श्रीकृष्ण सेतु को 40 टन भार क्षमता के अनुकूल बनाया गया है। जबकि पुल के दोनों ओर बने एप्रोच पथ का भार क्षमता 55 टन है। टीम जांच के दौरान यह सुनिश्चित करेंगी कि इतने भार के कारण कोई रिफलेक्शन हो रहा है या नहीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article