सनकी पति ने किया गला घोटकर पत्नी की ह/त्या, बाथरूम में नहाने गई थी पत्नी तभी पति ने…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र शेखपुरा गांव कि है। मृतका 30 वर्षीय सोनी देवी उक्त गांव निवासी रंजन राम की पत्नी थी। बाथरूम में स्नान करने गई थी। उसका पति दरवाजा खुलवाकर बाथरूम में घुसा तथा वहीं उसका गला घोटकर हत्या कर दिया।

इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। मृतका की सास ने शोर मचा कर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। गांव के ही एक रिश्तेदार के द्वारा घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतका के पिता माली थानाक्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी श्यामसुंदर राम अन्य लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तथा उसे जिंदा समझ कर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में महिला की मौत की सूचना पर नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी पति, रांची से चल रहा है इलाजमृतका के पिता ने बताया कि 2014 में उसने अपनी बेटी की शादी शेखपुरा गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र रंजन राम के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था।

रंजन के मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसने उसकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार बेटी के साथ मारपीट भी किया था। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। कई बार समझौता पर हुआ था। मृतका अपने 5 साल के बेटे ऋषभ के साथ मायके में ही रहती थी।

एक महीना पहले आरोपी के पिता की हुई है मौत-

आरोपी के पिता सुरेंद्र राम होमगार्ड के जवान थे। वे अपने दोनों बेटों को समझाते बुझाते थे। ससुर की मौत के बाद मृतका अपने ससुराल गई थी।जबकि उसका पुत्र अपने ननिहाल में था। मृतका फिलहाल अपनी सास के साथ घर में रह रही थी। जबकि आरोपी का बड़ा भाई संतोष उसी घर में अपनी पत्नी व बाल बच्चों के साथ अलग रहता था। मृतका अपने ससुर की मौत के कुछ दिन बीतने के बाद मायके जाने वाली थी। लेकिन इसके पहले ही उसके पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article