भारत-पाक मुकाबले से पहले श्रेयसी सिंह का बयान—‘एक बिहारी सब पर भारी’ क्यों कहा

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर बिहार में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, और बिहार भी इससे अछूता नहीं है। इस अहम मैच से पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
जमुई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने टीम इंडिया को पहले से ही जीत की बधाई दी और युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन का उल्लेख करते हुए गर्व से कहा कि इस बार भी “एक बिहारी सब पर भारी” साबित होगा।उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने यह भी जानकारी दी कि अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।उन्होंने बताया कि वैभव भारत लौट चुके हैं और उनके कोच से बातचीत जारी है। जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, ताकि उनकी इस सफलता का पूरे प्रदेश के साथ जश्न मनाया जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के फैंस को पूरा भरोसा है कि इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर सकती है। प्रशंसकों ने बल्लेबाज़ी में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव से ताबड़तोड़ पारियों की उम्मीद जताई है। वहीं गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को टीम की जीत का मुख्य आधार बताया जा रहा है ,एक जोशीले फैन ने कहा कि भले ही सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जरूर गरजेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article