तेजस्वी के पहले आगमन पर पार्टी दफ्तर को दुल्हन की तरह सजाया गया

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आज पार्टी कार्यालय में भव्य अभिनंदन की तैयारी है। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पटना स्थित दफ्तर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के लिए खास ‘आलू दम’ समेत भोज की व्यवस्था की गई है।

तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में देर रात तक रसोई जलती रही और तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए गए। चूल्हा अभी ठंडा नहीं पड़ा है, क्योंकि आज पूरे दिन कार्यकर्ताओं के लिए भोज की व्यवस्था की गई है। आरजेडी नेतृत्व में एक नए दौर की औपचारिक शुरुआत आज से मानी जा रही है, जिसे लेकर प्रदेश कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल है।

कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद तेजस्वी यादव के ‘पहले आगमन’ को खास बनाने के लिए पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पार्टी समर्थकों का कहना है कि संगठन की कमान तेजस्वी के हाथों में आने से युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और आने वाले चुनावों में पार्टी नई ताकत और जोश के साथ उतरेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

त्यौहार जैसा माहौल, हर कोना सजा
राजद दफ्तर के अंदर और बाहर तोरण द्वार, बैनर और पोस्टरों से भव्य सजावट की गई है। वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, तेजस्वी यादव का स्वागत किसी बड़े पर्व की तरह करने की पूरी तैयारी है। यह सजावट कार्यकर्ताओं के विश्वास और नेतृत्व के प्रति उम्मीदों को दर्शाती है। नेताओं का मानना है कि यह केवल पदभार ग्रहण नहीं, बल्कि पार्टी को और मज़बूत व संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वागत कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पार्टी कार्यालय में भव्य स्तर पर खानपान की तैयारियां की गई हैं। खास तौर पर चर्चित ‘आलू दम’ बनाया जा रहा है, जिसकी खुशबू और चर्चा सियासी गलियारों तक पहुंच चुकी है। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दूर-दूर से आने वाले समर्थकों के लिए भी विशेष भोज की व्यवस्था की गई है, ताकि यह अवसर स्वागत के साथ एक सामूहिक उत्सव के रूप में मनाया जा सके।

25 जनवरी 2026 को तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। यह ऐलान पटना में हुई राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया गया, जहां पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने स्वयं उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। राजद के इतिहास में पहली बार ‘कार्यकारी अध्यक्ष’ का पद बनाया गया है, जिसे देकर लालू यादव ने तेजस्वी यादव को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article