बिना नोटिस कार्रवाई का विरोध, प्रभावित लोगों ने जताई नाराजगी; प्रशासन से उचित प्रक्रिया अपनाने की मांग ,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बिना नोटिस कार्रवाई का विरोध
नरकटियागंज। नगर के एक होटल सभागार में आयुष चिकित्सकों की जिला स्तरीय बैठक डॉ. ए.के. सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिग्रीधारी एवं पंजीकृत चिकित्सकों के साथ कथित दुर्व्यवहार और बिना नोटिस कार्रवाई किए जाने पर नाराजगी जताई गई।


स्टेट सचिव डॉ. मनीष कुमार ने रामनगर के आयुष चिकित्सक डॉ. अफरोज आलम के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि संबंधित चिकित्सक डिग्रीधारी और पंजीकृत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। संगठन ने ऐसे मामलों का विरोध करने का निर्णय लिया।


जिला सचिव डॉ. शाहनवाज अहमद ने चिकित्सकों से सरकारी नियमों के,

अनुसार क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। डॉ. आफताब आलम ने नए चिकित्सकों से परिषद में रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक कागजात संगठन में जमा कराने को कहा। बैठक में 23-24 नवंबर को वाल्मीकिनगर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयुष सेमिनार में अधिकाधिक चिकित्सकों की भागीदारी का निर्णय लिया गया।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article