पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD और NEWS PR की CEO मना रहे हैं वैवाहिक वर्षगांठ, कर्मचारियों और शुभचिंतकों से मिल रही बधाइयां

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 17 मई । पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव और NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह धूमधाम और आत्मीय माहौल में मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें सामाजिक, व्यावसायिक और मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के कर्मचारियों ने भी अपने संस्थान प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने दोनों के नेतृत्व, व्यवहार और पारिवारिक मूल्यों की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

संजीव श्रीवास्तव और पूजा श्रीवास्तव की जोड़ी को लोग एक सहज, संतुलित और प्रेरणादायी दंपति के रूप में देखते हैं। दोनों ने अपने जीवन में यह साबित किया है कि पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

व्यवसाय और परिवारिक/सामाजिक जीवन के बीच बेहतर संतुलन स्थापित कर इस दंपति ने कई लोगों के लिए मिसाल कायम की है। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया है कि सफलता केवल व्यवसायिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि लोगों से जुड़ाव, विश्वास और संबंधों की मजबूती भी उसकी महत्वपूर्ण पहचान होती है।

कर्मचारियों और सहयोगियों का कहना है कि संजीव श्रीवास्तव और पूजा श्रीवास्तव अपने संस्थानों में कार्यरत लोगों को केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते हैं। यही कारण है कि उनके संस्थानों में आपसी विश्वास, सम्मान और सहयोग का वातावरण देखने को मिलता है।

शादी की 15वीं सालगिरह पर दोनों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी ने उनके सफल वैवाहिक जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Share This Article