पटना में अतिक्रमण पर होगा कड़ा प्रहार, 2 मई से 30 मई तक चलेगा विशेष अभियान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 01 मई। राजधानी को जाम और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर 2 मई से 30 मई तक शहरभर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें रोज अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करेंगी।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुल नौ टीमें गठित की गई हैं, जो नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और कार्रवाई करेंगी। हर दिन इस अभियान की समीक्षा भी की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की बाधा या विरोध करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

यह ड्राइव नगर निगम के पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी अंचल के साथ-साथ खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। नगर निगम, पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रशासन ने नेहरू पथ, बोरिंग रोड, गांधी मैदान, अटल पथ और सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन तक के मार्गों को प्राथमिकता सूची में रखा है। इसके अलावा प्रमुख टी-प्वाइंट, गोलंबर और बड़े चौराहों को ‘जीरो टॉलरेंस जोन’ घोषित किया गया है, जहां रोज सख्त निगरानी की जाएगी।

अभियान के तहत अवैध वेंडिंग, गलत पार्किंग और बिना अनुमति सड़क किनारे व्यापार करने वालों पर कार्रवाई होगी। अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, अस्पतालों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि मरीजों और एंबुलेंस को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि हटाए गए अतिक्रमण को दोबारा करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस वाहन जांच अभियान को भी तेज करेगी, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article