पटना मेट्रो की तैयारी पूरी, जल्द सुनाई देगी ये आवाज़ – अगला स्टेशन …

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: राजधानी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब कुछ ही दिनों में मेट्रो की घंटियां और उद्घोषणाएं पटनावासियों के सफर का हिस्सा बन जाएंगी। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर को बिहार के दौरे पर आएंगे और इसी दौरान पटना मेट्रो परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह दौरा चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री का आठवां बिहार दौरा होगा। हाल ही में 15 सितंबर को पीएम मोदी पूर्णिया से राज्य को कई परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं।

पहले चरण में 3 स्टेशन पर दौड़ेगी मेट्रो
पटना मेट्रो का संचालन शुरुआती चरण में तीन स्टेशनों पर शुरू होगा। फिलहाल पांच स्टेशन तैयार हैं – न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी। इनमें से न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशनों पर मेट्रो सेवा सबसे पहले शुरू की जाएगी। तीन कोच वाली मेट्रो का काम पूरा हो चुका है। तीन एलिवेटेड स्टेशन और एक डिपो संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

900 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे
हर कोच में 300 यात्रियों की क्षमता होगी, यानी तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन में करीब 900 लोग एक साथ यात्रा कर पाएंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बोगियों में 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं। इमरजेंसी स्थिति में यात्री रेड बटन दबाकर सीधे चालक से संपर्क कर सकेंगे।

यातायात और प्रदूषण पर सकारात्मक असर
मेट्रो सेवा शुरू होने से राजधानी पटना में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। यह सेवा लोगों को तेज, सुरक्षित और समय पर यात्रा का भरोसा देगी। निजी वाहनों, बसों और ऑटो रिक्शा पर निर्भरता घटेगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) को जिम्मेदारी दी गई है। हर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनिंग जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सुनिश्चित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article