पटना में खुले नाले ने ले ली 5 साल की मासूम बच्चे की जा/न परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल लोगों में आक्रोश

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है आपको बता दे की मंदिर इलाके में खुले नाले के चेंबर में 5 वर्षीय मासूम साहिल की गिरने से मौत हो गई है घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बन गया है और लोगों में भारी आक्रोश भी है परिजन और स्थानीय लोग इस घटना के लिए नल और पूर्ण निर्माण कार्य में लापरवाही और कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिता स्वर्गीय संजय का इकलौता बेटा था जो 15 अगस्त की शाम से लापता था परिजन ने पूरी रात उसकी तलाश की सीसीटीवी फुटेज खंगहाले गए आसपास के इलाके में लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

16 अगस्त की सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर नाले के एक खुले चैंबर में झांक कर देखा तो वहां बच्चे का शव मिला बताया जा रहा है कि नाला निर्माण में कई मेंनहोल और चैंबर को बिना किसी सुरक्षा कवर को छोड़ दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूचना मिलते ही मौके पर बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कंपनी पर और ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article