पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पटना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फतुहां थाना क्षेत्र में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के कारोबार का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां हथियारों का अवैध निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और निर्माण के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


कैसे खुला मामला?
24 सितंबर 2025 को पटना जिले के फतुहां थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 पर विशेष वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने R-15 मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
सचिन कुमार, पिता बिरेंद्र राय, निवासी सुंदरपुर कला दियारा, थाना सलीमपुरा।अंकित कुमार, पिता जितेंद्र कुमार, निवासी ललुआडीह, थाना तेलमर, जिला नालंदा।शशि कुमार उर्फ छोटे पासवान, पिता धर्मेंद्र पासवान, निवासी बेकटपुर, थाना खुशरूपुर।


तलाशी के दौरान सचिन कुमार से एक देशी कट्टा और ₹3,050 नकद बरामद हुए। पूछताछ में शशि कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये हथियार मनीष कुमार और सौरभ कुमार से खरीदे गए थे, जिनका इस्तेमाल NH-31 पर राहगीरों को डराकर लूटपाट के लिए किया जाता था।


मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश
पुलिस ने सुराग के आधार पर मनीष और सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हथियार वे संजय शर्मा उर्फ संजय मिस्त्री से खरीदते थे, जो ग्राम हरदास बिगहा (थाना खुशरूपुर) का रहने वाला है।


इसके बाद पुलिस ने संजय शर्मा के घर छापेमारी की, जहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। मौके से बरामदगी में शामिल हैं:
04 देशी कट्टा
01 जिंदा कारतूस
हथियार बनाने के औजार और सामग्री
वहीं, शशि कुमार के घर छापेमारी के दौरान भी एक और देशी कट्टा और 08 जिंदा कारतूस मिले।गिरफ्तार आरोपी सचिन कुमार, पिता बिरेंद्र राय, निवासी सुंदरपुर कला दियारा, थाना सलीमपुरा।अंकित कुमार, पिता जितेंद्र कुमार, निवासी ललुआडीह, थाना तेलमर, जिला नालंदा।
शशि कुमार उर्फ छोटे पासवान, पिता धर्मेंद्र पासवान, निवासी बेकटपुर, थाना खुशरूपुर।संजय शर्मा उर्फ संजय मिस्त्री, पिता सतन शर्मा, निवासी हरदास बिगहा, थाना खुशरूपुर।मनीष गोप, पिता बिलासी गोप, निवासी बेकटपुर, थाना खुशरूपुर।सौरभ कुमार, पिता बिमलेश पांडे, निवासी बेकटपुर, थाना खुशरूपुर।
कुल बरामदगी
06 देशी कट्टा
09 जिंदा कारतूस
04 अधबने बैरल
04 अधबने ट्रिगर
01 अधबना बट बॉडी
हथियार बनाने के 50 से अधिक उपकरण (छेनी, हथौड़ा, रिंच आदि)
05 मोबाइल फोन
R-15 मोटरसाइकिल
पुलिस की सख्ती जारी
पटना पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध नेटवर्क के और कनेक्शन खंगाल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article