पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम; पटना में पेट्रोल 113 रुपये के पार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 25 मई। देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें लागू होने के बाद लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। प्रीमियम फ्यूल XP95 की कीमत भी बढ़कर 122.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

तेल कंपनियों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इसके अलावा रुपये की कमजोरी और रिफाइनिंग मार्जिन में कमी भी ईंधन कीमतों में वृद्धि की बड़ी वजह बताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। उसी दिन सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। हाल के दिनों में सीएनजी के दाम कुल चार रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं, जिससे वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र की चिंता और बढ़ गई है।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है। डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर सब्जी, फल, दूध और रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम इसी तरह ऊंचे बने रहे, तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।

गौरतलब है कि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। वहीं अप्रैल 2022 के बाद अब ईंधन की कीमतें अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग, व्यापारियों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article