भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता में भागलपुर के अलग-अलग आयु वर्ग के करीब 65 से 70 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है !
प्रदर्शन के आधार पर आगे राज्य स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा सॉफ्ट टेनिस बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के माध्यम से ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने और विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच देती हैं !
वहीं, प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तेज धूप में खेलना पड़ रहा है !
सॉफ्ट टेनिस संघ के जिला सचिव जयंत कुमार ने बताया कि सैंडिस कंपाउंड में लॉन टेनिस और सॉफ्ट टेनिस के लिए फिलहाल एक ही कोर्ट उपलब्ध है शाम के समय अन्य बच्चे भी कोर्ट का इस्तेमाल करते हैं!
इसलिए प्रतियोगिता दिन में करानी पड़ रही है !
जयंत कुमार के मुताबिक संघ ने जिला प्रशासन से अलग कोर्ट और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग की है जिला अधिकारी की ओर से सैंडिस कंपाउंड में सॉफ्ट टेनिस के लिए अलग कोर्ट बनाने का आश्वासन दिया गया है।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;-