गाजियाबाद में होगा इराज लालू यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, वायरल हुआ इनविटेशन कार्ड

लालू परिवार में जश्न का माहौल, इराज का पहला जन्मदिन बना खास चर्चा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित परिवारों में शामिल लालू परिवार में 27 मई को खास उत्सव का माहौल रहने वाला है। इस दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते इराज का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। गाजियाबाद में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

जन्मदिन समारोह से पहले इराज का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार्ड में उनका पूरा नाम “इराज लालू यादव” लिखा गया है, जिसने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। लालू परिवार के समर्थकों के बीच यह नाम खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इराज नाम खुद लालू प्रसाद यादव ने चुना था
बताया जाता है कि इराज नाम खुद लालू प्रसाद यादव ने चुना था। लालू यादव ने पहले इस नाम के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि मंगलवार को जन्म लेने के कारण पोते का नाम भगवान हनुमान से प्रेरित होकर “इराज” रखा गया। इससे पहले चैत्र नवरात्र के दौरान जन्मी पोती का नाम भी उन्होंने “कात्यायनी” रखा था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्म साल 2025 में कोलकाता में हुआ था। पोते के जन्म के बाद लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि उन्होंने और राबड़ी देवी ने अपने पोते का नाम इराज रखा है, जबकि तेजस्वी यादव और राजश्री ने उसका पूरा नाम “इराज लालू यादव” तय किया।
कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हो सकते हैं
सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद में होने वाले इस खास आयोजन में कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने की भी चर्चा है। इराज के जन्मदिन समारोह को सिर्फ पारिवारिक उत्सव ही नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं के संभावित जुटान के रूप में भी देखा जा रहा है। ऐसे में यह समारोह राजनीतिक हलकों में भी खास महत्व रखता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article