PM मोदी पहुंचे राजगीर, नालंदा यूनिवर्सिटी का किया उद्घाटन, कहा विश्व धरोहर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- पीएम नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए स्वरूप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का मौका मिला है। ये मेरा सौभाग्य तो है ही मैं इसे भारत की विकास यात्रा के शुभ संकेत के रूप में देखता हूं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा सिर्फ नाम नहीं नालंदा एक पहचान है। एक सम्मान है। आग की लपटों में किताबें भले जल जाएं, लेकिन वो ज्ञान को नहीं मिटा सकती।अपने संबोधन में पीएम ने कहा की पुस्तके भले ही जल गई लेकिन ज्ञान की लौ नहीं बुझी। नालंदा विश्वविद्यालय में कई देशों की विरासत छिपी हुई है।

 

पुनर्निर्माण में साथी देशो की भागीदारी भी रही है।बिहार अपने गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। नालंदा का यह केंपस उसी की एक प्रेरणा है।

 

नालंदा का अर्थ है जहां शिक्षा का ज्ञान के दान का विरल प्रभाव हो। नालंदा विश्वविद्यालय में 20 देश से ज्यादा छात्र पढ़ाई रहे हैं यह वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article