पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात, प्रतिभा की जमकर सराहना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान उभरते हुए क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी से खास मुलाकात की। यह मुलाकात शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर हुई, जहां पीएम मोदी ने वैभव और उनके परिजनों से सौहार्दपूर्वक बातचीत की। क्रिकेट मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से वैभव ने न सिर्फ बिहार बल्कि देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। इस साल के आईपीएल सीज़न में उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं, जो उनके क्रिकेट कौशल का परिचायक हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर वैभव से मिलने की पहल की, जो उनकी प्रतिभा के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं, जिसमें पीएम मोदी वैभव और उनके परिवार से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

यह मुलाकात प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के दौरान हुई, जो 29 मई को शुरू हुआ था। इस दौरे में उन्होंने कई विकास योजनाओं की नींव रखी और एक विशाल रोड शो के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और देश के सैनिकों को सम्मान भी दिया। इसके अलावा, रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित एक विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने लगभग 50,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बिहार यात्रा के समापन से पूर्व पटना एयरपोर्ट पर हुई इस आत्मीय भेंट ने युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से रेखांकित किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article