चार की संख्या में चोरों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर एक महिला को मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK नालंदा :इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के मानपुर गांव में चार की संख्या में चोरों घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर चोरों ने एक महिला की सर में गोलीमार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया देर रात चार की संख्या में चोर घर में घुसकर काफी देर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान चोरों ने घर के अंदर रखें जेवर रुपए एवं सामान भी लूट लिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जब घर की महिला ने इसका विरोध किया तो चोरों ने महिला रिंकी देवी के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चोरों ने जाते-जाते लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। वही इस घटना को लेकर हिलसा डीएसपी ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस जांच कर रही है।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article