सुलतानगंज थाना अंतर्गत लूट के मामले में चार लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत शाहाबाद के रहने वाले रंजीत कुमार के घर से नकाबपोश अज्ञात लुटेरों के 17 अक्टूबर को हथियार का भय दिखाकर जेवरात, मोबाइल ,सीपीयू एवं नगद राशि की लूट कर लिया गया था। घटना के बाद गृहस्वामी रंजीत कुमार के द्वारा सुलतानगंज थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था ।

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था ।गठित टीम के द्वारा घटना के 48 घंटे के अंदर लूटे गए सीपीयू मोबाइल एवं कई सामान को बरामद कर लिया गया एवं लूट में प्रयुक्त फाइटर पंच एवं गमछा को भी बरामद कर लिया गया एवं चार लुटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article