चोरी कि 6 मोटरसाइकिल के साथ तीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले सदानंद सिंह की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था.इसके बाद सदानंद सिंह ने बाथ थाना में मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवक नीतीश कुमार छोटू कुमार एवं मनीष कुमार को गिरफ्तार किया जिसकी निशानदेही पर गठित टीम ने सदानंद सिंह की मोटरसाइकिल के साथ चोरी की 6 मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है।

जिसमें चार मोटरसाइकिल का सत्यापन हो चुका है चारों मोटरसाइकिल चोरी का ही है,और दो मोटरसाइकिल का जांच अभी किया जा रहा है आपको बता दें कि भागलपुर शहर में लगातार चोरी की घटना में बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि भागलपुर जिले में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना में इजाफा हुआ है जिसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार पुलिस के द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया जा रहा है एवं चोरों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article