पुलिस ने तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में डकैती की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 9 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तनिक ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, साथ ही मौके से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं कुछ दिन पहले भी 10 मार्च को बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम आरा में तकरीबन 25 करोड रुपए की लूट हुई थी भागलपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी तिलकामांझी क्षेत्र में एक बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं इस सूचना पर वरिय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, दंडम (10 साल) की सजा काट रहा एक अपराधी, जो जेल में बंद है, मोबाइल फोन के जरिए जेल से बाहर के अपराधियों के संपर्क में था इन्हीं के माध्यम से तिलकामांझी थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश रची जा रही थी।पुलिस ने इस मामले में मो. मुमताज उर्फ मुस्साफा, निवासी साटो-दुसाधपड़ा वार्ड नंबर-09, थाना-नगर, जिला-साहिबगंज (झारखंड) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने डकैती की योजना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है मो. मुमताज के निशानदेही पर इस साजिश में शामिल अन्य अपराधियों को भी पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई, जिसमें पटना के विभिन्न इलाकों से आठ अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम में ईशाकचक और तिलकामांझी थाने के थानाध्यक्षों सहित विशेष शाखा के कई अधिकारी शामिल रहे। इन सभी की सक्रियता और सतर्कता के चलते एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article