बिहार में नौकरी की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर प्रदर्शन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 08 मई। शुक्रवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी Patna College से विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारी बिहार सरकार और बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थियों के आगे बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और बाद में लाठीचार्ज किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता Dilip Kumar ने आरोप लगाया कि आयोग लगातार TRE-4 विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थियों को भ्रमित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 13 लाख से अधिक उम्मीदवार लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बार-बार नई तारीख देकर विज्ञापन जारी करने में देरी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से पहले दावा किया गया था कि 19 अप्रैल तक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और अप्रैल के अंतिम सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन मई का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी अधिसूचना जारी नहीं हुई।

अभ्यर्थियों ने बीपीएससी की नई नियमावली का भी विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नए नियमों से उम्मीदवारों को नुकसान हो सकता है। मार्च के दौरान “TRE-4 का विज्ञापन जारी करो” और “नई नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगाए गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article