खरमास के बाद नीतीश कैबिनेट में बदलाव की तैयारी, इन विधायकों को मिल सकती है जगह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट में विस्तार की संभावना तेज हो गई है। वर्तमान में कैबिनेट में 30 मंत्री हैं, जिसमें 15 मंत्री भाजपा से हैं। 6 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 15 जनवरी के बाद शुरू हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार में 15 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। भाजपा से 4 और जदयू से 2 नए नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। यह प्रक्रिया 30 जनवरी से पहले पूरी होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, इस विस्तार में भाजपा के चार नए चेहरे शामिल होंगे। इसके साथ ही वर्तमान में भाजपा के जिन मंत्रियों के पास कई विभाग हैं, उनके विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा। ये विभाग कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के बीच बांटे जाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में पटना, तिरहुत और सारण प्रमंडल के विधायकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article