महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों शोर पर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

रोहतास : बिहार के रोहतास में कल महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों शोर पर है आपको हम बताते चले कि रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन सोन नदी के सटे स्थित झारखंडी मंदिर में आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों शोर पर चल रही है और इस झारखंडी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और जलाभिषेक करते हैं।

इस झारखंडी मंदिर का खास है कि आने वाले श्रद्धालुओं को मांगी हुई मनोकामना पूरी होती है बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं और जलाभिषेक करते हैं और यहां पर लाखों की संख्या में काफी श्रद्धालुओं का भीड़ होती है सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम रहता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही पुजारी बताते हैं कि इस महाशिवरात्रि में कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं और यहां पर जलाभिषेक करते हैं और मन्नत मांगते हैं इस झारखंडी मंदिर का खासिया है कि मांगी हुई मन्नत पूरी होती है इसी को लेकर इस मंदिर में काफी संख्या में भीड़ होती है वही पुजारी का कहना है कि सोने चांदी का जेवर सहित आभूषण मंदिर में पूजा के दौरान नहीं आये। सभी से अनुरोध है कि सोने का जेवर पहन कर मंदिर में ना आए।

डालमियानगर से आए श्रद्धालु तान्या शुक्ला बताती हैं कि हम लोग बचपन से ही इस मंदिर में आते हैं और कल महाशिवरात्रि को लेकर इस मंदिर में काफी भीड़ होती है यह मंदिर कई वर्षो पुरानी है और इस मंदिर में मांगी हुई मन्नत पूरी होती है भोलेनाथ का शिवलिंग जो है बड़ी प्रचलित है और लाखो की संख्या में श्रद्धालु आते है मन्नत मांग कर जाते है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article