पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, मधेपुरा में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पप्पू यादव की तबीयत अचानक खराब होने की खबर से समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद यादव फिलहाल मधेपुरा जिले के खुर्दा गांव में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सांसद के निजी सचिव की ओर से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि चिकित्सकों की टीम जरूरी जांच कर रही है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की गई है कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।

सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में डॉक्टरों को उनकी जांच करते देखा जा सकता है। हालांकि बीमारी की प्रकृति को लेकर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी थी। इससे पूर्व सोमवार को उनके सांसद आवास ‘अर्जुन भवन’ में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए थे। उत्सव के माहौल में पप्पू यादव ने भी लोगों से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी थीं।

Share This Article