कटिहार में शिक्षा विभाग की DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में 5 जगहों पर एक साथ जांच !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क: बिहार के कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के ठिकानों पर अपराध नियंत्रण इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंगलवार को उनके आवास समेत पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रूबी कुमारी फिलहाल किशनगंज जिले में शिक्षा विभाग में पदस्थापित हैं। अपराध नियंत्रण इकाई की टीम ने कटिहार स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। इसके साथ ही चार अन्य ठिकानों पर भी जांच शुरू की गई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों के बीच हलचल तेज हो गई है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर की जा रही है। जांच टीम अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का उद्देश्य यह पता लगाना है कि रूबी कुमारी के पास मौजूद संपत्ति उनकी ज्ञात आय के स्रोतों के अनुरूप है या नहीं।

छापेमारी के दौरान टीम विभिन्न दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित जानकारियों को खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक जांच के दौरान कितनी संपत्ति या नकदी बरामद हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पांच ठिकानों पर एक साथ जांच

अपराध नियंत्रण इकाई की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कटिहार स्थित आवास के अलावा चार अन्य स्थानों पर भी टीम जांच कर रही है। सभी ठिकानों पर कार्रवाई पूरी होने के बाद ही संपत्ति और बरामदगी से जुड़ी तस्वीर साफ हो पाएगी।

छापेमारी जारी है। अब सबकी नजर जांच में सामने आने वाले तथ्यों और अपराध नियंत्रण इकाई की आधिकारिक जानकारी पर टिकी है।

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article