भारत-नेपाल सीमा पर बिना दस्तावेज घुसपैठ की कोशिश नाकाम, अररिया में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अररिया, 05 मई। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है। सोमवार को जोगबनी स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी ने एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय झोउ हुआन के रूप में हुई है, जो चीन के हुनान प्रांत का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह नेपाल के विराटनगर से नेपाली नंबर की स्कूटी पर सवार होकर भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, नियमित जांच के दौरान आईसीपी जोगबनी पर तैनात जवानों ने उसे रोका। जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई, तो उसके पास न तो वैध पासपोर्ट मिला और न ही भारत में प्रवेश के लिए जरूरी वीजा। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आव्रजन अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी नेपाल के रास्ते बिना किसी वैध अनुमति के भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए उससे विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।

पूरी प्रक्रिया और जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद झोउ हुआन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस घटना को सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता और मुस्तैदी का उदाहरण माना जा रहा है।

एलपीआई प्रबंधन से जुड़े अधिकारी रत्नाकर यादव ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध नेपाली नंबर की स्कूटी से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल विभिन्न एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं, ताकि उसके भारत आने के मकसद का पता लगाया जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article