तेज प्रताप यादव संग राखी सावंत की मस्ती, बोलीं- ‘तेजू जी, मुझे आपकी बांसुरी से जलन होती है’

Rashmi Tiwari

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में इन दिनों राजनीति से लेकर मनोरंजन तक का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। शो में जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, राखी सावंत की एंट्री ने शो के माहौल को और भी रंगीन बना दिया है। नए प्रोमो में राखी और तेज प्रताप के बीच ऐसी मजेदार नोकझोंक देखने को मिली, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
तेजू जी, पकड़ ले मेरो बइयां।
प्रोमो में शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग तेज प्रताप यादव को बांसुरी बजाने के लिए बुलाते हैं। तेज प्रताप जैसे ही बांसुरी लेकर पहुंचते हैं, राखी सावंत अपने चुलबुले अंदाज में उनकी टांग खींचना शुरू कर देती हैं। राखी कहती हैं, “तेजू जी, मुझे आपकी बांसुरी से जलन होती है, क्योंकि वो आपके होठों के करीब रहती है।” इसके बाद राखी उनसे कहती हैं, “तेजू जी, पकड़ ले मेरो बइयां।” तेज प्रताप भी मजाकिया अंदाज में उनका हाथ पकड़ लेते हैं।
लालू यादव का नाम लेकर राखी ने गाया गाना
इसके बाद राखी तेज प्रताप के साथ डांस करते हुए उनके पिता लालू प्रसाद यादव का नाम लेकर गाना गाती हैं, “ओ लालूजी, बड़ा दुख दीना तेरे तेजू ने।” राखी के इस अंदाज पर तेज प्रताप भी मुस्कुराते नजर आते हैं। दोनों के बीच गाने की जुगलबंदी तब और मजेदार हो जाती है, जब राखी कहती हैं, “जब तक रहेगा समोसे में आलू”, तो तेज प्रताप जवाब देते हैं, “तेरी मेरी लव स्टोरी रहेगी चालू।”
मनीष कश्यप ने राखी को गोद में उठाया
प्रोमो में मनीष कश्यप और राखी सावंत का भी मजेदार पल दिखाई देता है। बातचीत के दौरान राखी मनीष से उन्हें गोद में उठाने के लिए कहती हैं। पहले मनीष मना करते हैं, लेकिन बाद में राखी को गोद में उठा लेते हैं, जिसके बाद वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं।
शो के पहले हफ्ते में ही तेज प्रताप बने ‘अल्टीमेटम रूलर
बता दें कि शो के पहले हफ्ते में ही तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को हराकर ‘अल्टीमेटम रूलर’ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने खुद को पेंटहाउस का ‘प्रधानमंत्री’ बताया था। अब राखी सावंत के साथ उनकी यह मस्ती शो में मनोरंजन का नया तड़का लगा रही है।

Share This Article